Home छत्तीसगढ़ जिला शहडोल- किसानों के हित में बड़ा कदम: मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने...

जिला शहडोल- किसानों के हित में बड़ा कदम: मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने जारी की “सीएम किसान हेल्पलाइन 155253”………….

16
0

हनुमना | विशेष संवाददाता
गणेश सोनी सिटी रिपोर्टर
जिला शहडोल

प्रदेश के किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा “सीएम किसान हेल्पलाइन 155253” की शुरुआत की गई है।

मुख्यमंत्री Mohan Yadav के निर्देशन में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा शुरू की गई यह हेल्पलाइन किसानों के लिए राहत और मार्गदर्शन का नया माध्यम बनकर सामने आई है।

जानकारी के अनुसार किसान अब हेल्पलाइन नंबर 155253 पर कॉल कर खेती-किसानी से जुड़ी समस्याएं, फसलों में रोग, तकनीकी सलाह, कृषि योजनाओं की जानकारी तथा आधुनिक कृषि उपकरणों संबंधी सुझाव प्राप्त कर सकेंगे।

विभाग द्वारा किसानों की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का दावा किया गया है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस हेल्पलाइन के माध्यम से किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज, सिंचाई तकनीक तथा उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

प्रशासन ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे इस हेल्पलाइन सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें, ताकि खेती को सुरक्षित, आधुनिक और लाभकारी बनाया जा सके। किसानों के बीच इस पहल को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है और इसे कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here