अंबिकापुर. बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा के कारण शनिवार की दोपहर के बाद सरगुजा जिले समेत अंबिकापुर में मौसम का मिजाज बदला रहा।
आंधी के साथ बूंदाबादी हुई। तेज हवा के कारण जिले के लखनपुर व उदयपुर इलाके में कई पेड़ धराशायी हो गए। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नम हवा आ रही है। इस लिए उत्तरी छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इस स्थिति में दोपहर तक तेज धूप के बाद अचानक मौसम में बदलाव हो जाता है,

मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि शनिवार को सरगुजा के विभिन्न क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से चल रही नम हवाओं (Surguja weather) का असर उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक से दो दिनों तक रहने की उम्मीद हैं।

