Home छत्तीसगढ़ सुरजपुर- 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत,...

सुरजपुर- 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर………

29
0

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के मोहरसोप चौकी अंतर्गत सोमवार की रात बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे  में महिला समेत 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,

जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को 4 को गंभीर हालत में सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप में महिला-पुरुष समेत 30 लोग सवार थे।

सूरजपुर जिले के ग्राम बिहारपुर पंडो परिवार के 30 महिला-पुरुष सोमवार को पिकअप क्रमांक एमपी 66 जी-0850में सवार होकर शादी समारोह में बतौर बाराती शामिल होने ग्राम रसौकी गए थे। शादी में शामिल होकर सभी पिकअप से रात को घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि जिस घाट पर यह हादसा हुआ, वहां कच्ची सडक़ है, बारिश के कारण वहां कीचड़ हो गया था, इस वजह से ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख पाया।

इस मामले  में पुलिस का कहना है कि मालवाहक वाहनों में सवारी ढोना प्रतिबंधित है, इसके बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

लगातार समझाइश और चालानी कार्रवाई के बाद भी इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here