Home छत्तीसगढ़ रायगढ़ – हाथियों का आतंक! 150 के करीब झुंड ने धान-मक्का...

रायगढ़ – हाथियों का आतंक! 150 के करीब झुंड ने धान-मक्का फसल रौंदी, किसानों को भारी नुकसान………

16
0

 छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों का मूवमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। ताजा घटनाक्रम में करीब 130 से अधिक हाथियों के बड़े झुंड ने अलग-अलग क्षेत्रों में धावा बोलते हुए किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया।

वन विभाग के अनुसार, रायगढ़ वन मंडल में 38 और धर्मजयगढ़ वन मंडल में 94 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। इतनी बड़ी संख्या में हाथियों के सक्रिय होने से आसपास के गांवों में भय का माहौल बना हुआ है।

हाटी तेंदुमुडी में 3 किसानों की धान की फसल और बोरो रेंज के कुमा गांव में 2 किसानों की फसल हाथियों ने रौंद दी। लगातार हो रहे इन हमलों से किसान बेहद परेशान हैं और उनकी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

रात में हाथियों के आने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने उन्हें खेतों से भगाने का प्रयास किया। हालांकि हाथियों का झुंड काफी देर तक खेतों में डटा रहा और भारी नुकसान पहुंचाने के बाद सुबह होने से पहले जंगल की ओर लौट गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here