डोंगरगढ़ वन मंडल के दक्षिण बोरतलांव वन परिक्षेत्र में बुधवार सुबह तेंदूपत्ता तोडऩे गए आठ ग्रामीणों पर जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में तीन गंभीर सहित कुल आठ लोग घायल हो गए, इस हमले में तीन गंभीर सहित कुल आठ लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई।
सूअर ने झाडय़िों से निकलकर अचानक हमला किया, जिससे ग्रामीण संभल नहीं पाए।वन विभाग का अमला सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। घायलों को लाल बहादुर नगर (पथरी) और छुरीया के स्वास्थ्य केंद्रों में प्राथमिक उपचार दिया गया। हेमलता को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया,

वन विभाग ने घायलों को तत्काल राहत राशि प्रदान की है। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता जताते हुए वन विभाग से सुरक्षा बढ़ाने और नियमित गश्त की मांग की है,
घटना के बाद कोहलाकसा और आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है। तेंदूपत्ता सीजन में बड़ी संख्या में लोग जंगलों में पहुंचते हैं, ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने, सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण की मांग की है। हालांकि, घटना को लेकर विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे लोगों में असमंजस और चिंता बढ़ गई है

