अंबिकापुर. शहर के दर्रीपारा स्थित संकल्प हॉस्पिटल में सुरक्षा गार्ड के पद पर पदस्थ एक महिला ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार हो गई। दरअसल 3 दिन पूर्व महिला गार्ड का दुपट्टा अस्पताल के जनरेटर के पंखे में फंस गया था।
इससे सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गई थी। उसे संकल्प अस्पताल में ही भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। इसी बीच सोमवार को करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई।


इस दौरान उसके गले में लिपटा दुपट्टा जनरेटर के पंखे में फंस गया और उसे संभलने का मौका नहीं मिल पाया। पंखे के घुमाव में दुपट्टा समेत वह घूम गई और अनियंत्रित होकर जमीन पर गिरी। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं।
उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। इसी बीच इलाज के दौरान सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।
इस संबंध में वरिष्ठ अधिवक्ता संजय अबष्ट का कहना है कि अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला गार्ड की मौत हुई है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जा सकता है।

