Home छत्तीसगढ़ रायपुर- में आईपीएल का रोमांच, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली,...

रायपुर- में आईपीएल का रोमांच, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश………..

14
0

13 साल बाद रायपुर में एक बार फिर आईपीएल का रोमांच लौट आया है। क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मैच के लिए टिकट बिक्री शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में सीटें फुल हो गईं।

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आगामी 10 और 13 मई को होने वाले टाटा आईपीएल  टी-20 मैचों के सफल आयोजन के लिए राज्य प्रशासन ने कमर कस ली है।

मुख्य सचिव के इन कड़े निर्देशों के बाद अब नवा रायपुर का प्रशासन क्रिकेट के इस महाकुंभ की मेजबानी के लिए पूरी तरह मुस्तैद है, जिससे दर्शकों को एक सुरक्षित और आनंदमयी अनुभव मिल सके।

मुख्य सचिव विकासशील ने स्पष्ट किया कि स्टेडियम में आने वाले हजारों दर्शकों की सुरक्षा और सुगम यातायात प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। ऑनलाइन बुकिंग के बाद रायपुर पहुंचने वाली दर्शकों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कमिश्नर रायपुर को विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग – को स्टेडियम में पानी के सुचारू प्रवाह और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। बिजली विभाग को मैचों के दौरानछत्तीसग्ढ विद्युत वितरण कंपनी को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here