अंबिकापुर। शहर के दर्रीपारा स्थित संकल्प हॉस्पिटल महिला गार्ड की मौत , के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग की, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। मंगलवार को शव को पीएम किया गया।
बता दें कि संकल्प हॉस्पिटल अनिषा तिग्गा पति अमित तिग्गा उम्र 26 वर्ष सुरक्षा गार्ड के रूप में सेवा दे रही थी।
2 मई को अस्पताल में लगे जनरेटर में डीजल का लेवल चेक करने के उसके गले में लिपटा दुपट्टा जनरेटर के पंखे में फंस गया और उसे संभलने का मौका नहीं मिल पाया था।


पंखे के घुमाव के कारण वह अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गई थी। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं।
अस्पताल में ही भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा था। इसी बीच सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे उसने दम तोड़ दिया था।
घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन से महिला के गार्ड के परिजनों ने मुआवजे के संबंध में बातचीत की तो उन्होंने देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों में नाराजगी बढ़ गई और मंगलवार की दोपहर महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर उन्होंने प्रदर्शन शुरु कर दिया।

