Home छत्तीसगढ़ जेल सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बेमेतरा में 200 कैदियों की ओपन जेल...

जेल सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बेमेतरा में 200 कैदियों की ओपन जेल तैयार, बैमा नगोई में मॉडल जेल निर्माणाधीन………..

19
0

 बिलासपुर हाईकोर्ट के  जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदी और अव्यवस्था के मामले में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डीबी में मंगलवार को सुनवाई हुई।

बिलासपुर के बैमा नगोई में एक नई जेल बन रही है और इसे मॉडल प्रिजऩ मैनुअल, 2016 के क्लॉज़ में बताए गए दिशा निर्देशों से भी ज्यादा बेहतर बनाया जा रहा है।

इसके अलावा, बेमेतरा में 200 कैदियों की कैपेसिटी वाली एक ओपन जेल भी इसके ही अनुसार बनाई गई है। डायरेक्टर जनरल, जेल और करेक्शनल सर्विसेज़, जेल हेड क्वार्टर, नवा रायपुर ने आज निजी शपथपत्र प्रस्तुत किया।

राज्य भर की सेंट्रल जेलों के सभी जेल सुपरिटेंडेंट को मॉडल प्रिजऩ मैनुअल, 2016 का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित अथॉरिटी का नया एफिडेविट लेकर कोर्ट को मामले में आगे की प्रोग्रेस के बारे में अगली सुनवाई की तारीख या उससे पहले बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here