Home छत्तीसगढ़ रायपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी-बारिश, 4 डिग्री गिरा पारा, उमस...

रायपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी-बारिश, 4 डिग्री गिरा पारा, उमस भरी गर्मी से राहत………….

15
0

पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में मंगलवार को आंधी-तूफान के साथ कई जिलों में तेज बारिश हुई। राजधानी में भी शाम को अंधड़ के साथ पानी गिरा।

दिनभर बादल छाए रहे इसलिए प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पारा 2 से 4 डिग्री तक लुढ़क गया। प्रदेशभर में अगले दो दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी।

बादल छाने के बाद भी राजधानी सबसे ज्यादा तपी। वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री रहा, जो सामान्य है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री कम हो गया है।

बेमौसम बारिश से सब्जी व धान की फसल को नुकसान होने की संभावना है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार सब्जी की फसल गिरेगी। खासकर टमाटर को नुकसान होगा। रबी में बोए गए धान के पौधे गिर सकते हैं।

सब्जियों में कीट पतंगे लग सकते हैं। इंदिरा गांधी कृषिवि के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. केके साहू के अनुसार बेमौसम बारिश हमेशा फसलों के लिए नुकसानदायक रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here