Home अंबिकापुर संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में...

संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत……

23
0

अंबिकापुर. शहर के दर्रीपारा स्थित संकल्प हॉस्पिटल में सुरक्षा गार्ड के पद पर पदस्थ एक महिला ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार हो गई। दरअसल 3 दिन पूर्व महिला गार्ड का दुपट्टा अस्पताल के जनरेटर के पंखे में फंस गया था।

इससे सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गई थी। उसे संकल्प अस्पताल में ही भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। इसी बीच सोमवार को करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई।

दरअसल शहर के दर्रीपारा स्थित संकल्प हॉस्पिटल  में अनिषा तिग्गा पति अमित तिग्गा उम्र 26 वर्ष सुरक्षा गार्ड के रूप में सेवा दे रही थी।

इस दौरान उसके गले में लिपटा दुपट्टा जनरेटर के पंखे में फंस  गया और उसे संभलने का मौका नहीं मिल पाया। पंखे के घुमाव में दुपट्टा समेत वह घूम गई और अनियंत्रित होकर जमीन पर गिरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here