अंबिकापुर। शहर के दर्रीपारा संकल्प अस्पताल में महिला के गार्ड की मौत घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग की, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। मंगलवार को शव को पीएम किया गया।
अंबिकापुर. शहर के दर्रीपारा स्थित संकल्प हॉस्पिटल में सुरक्षा गार्ड के पद पर पदस्थ एक महिला ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार हो गई। दरअसल 3 दिन पूर्व महिला गार्ड का दुपट्टा अस्पताल के जनरेटर के पंखे में फंस गया था।
इससे सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गई थी। उसे संकल्प अस्पताल में ही भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। इसी बीच सोमवार को करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई।
संकल्प हॉस्पिटल में अनिषा तिग्गा पति अमित तिग्गा उम्र 26 वर्ष सुरक्षा गार्ड के रूप में सेवा दे रही थी। 2 मई की दोपहर मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण आंधी के साथ बारिश हो रही थी।

आंधी-तूफान को देखते हुए वह अस्पताल में लगे जनरेटर में डीजल का लेवल चेक करने के लिए गई थी।
इस दौरान उसके गले में लिपटा दुपट्टा जनरेटर के पंखे में फंस, गया और उसे संभलने का मौका नहीं मिल पाया। पंखे के घुमाव में दुपट्टा समेत वह घूम गई और अनियंत्रित होकर जमीन पर गिरी। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं।

