Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने ग्राम खोपा में जनगणना कार्य का किया...

कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने ग्राम खोपा में जनगणना कार्य का किया निरीक्षण………….

20
0

सूरजपुर/01 मई 2026/ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने आज जनगणना कार्य के अंतर्गत ग्राम खोपा पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों के साथ घर-घर जाकर नागरिकों से जानकारी प्राप्त की तथा कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य पूर्ण गंभीरता, सटीकता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार की सही जानकारी दर्ज करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंच सके।


कलेक्टर ने यह भी कहा कि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने कर्मचारियों को आम नागरिकों के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक एकत्रित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भैयाथान, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here