PL 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा।
दोनों टीमों के बीच यह इस सीजन की पहली टक्कर होगी। राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100 सिक्स के करीब हैं। उन्होंने 27 पारियों में 511 गेंदों पर 99 सिक्स लगाए हैं।
इसके अलावा, सूर्यवंशी IPL 2026 में 167 गेंदों में सबसे तेज 400 रन का रिकॉर्ड बना चुके हैं।
PL में दोनों टीमों के बीच 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें राजस्थान ने 15 मैच जीते, जबकि दिल्ली को 14 जीत मिली है। एक मुकाबला टाई रहा, जिसे सुपर ओवर में दिल्ली ने जीता था।

