Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रहा नया सिस्टम, अगले 48 घंटों...

छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रहा नया सिस्टम, अगले 48 घंटों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट………….

15
0

दुर्ग सहित पूरे  छत्तीसगढ़ में मौसम इन दिनों करवट ले रहा है। वातावरण में सक्रिय विभिन्न सिस्टम के कारण तापमान, हवा और बादलों के स्वरूप में बदलाव देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में मौसम में बदलाव के आसार है। वहीं कहीं कहीं बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी हुई है।

दुर्ग में दिन में तेज धूप और उमस के बीच अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर तक लू जैसी स्थिति बनी रही, लेकिन शाम होते-होते बादल छा गए, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली।

मौसम में बदलाव के पीछे तीन अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय चक्रीय परिसंचरण प्रमुख कारण हैं। पहला सिस्टम पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर, दूसरा उत्तर-पूर्व झारखंड क्षेत्र में और तीसरा मध्य प्रदेश के मध्य भाग मे सक्रिय है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है और गर्मी का असर बना रहेगा। हालांकि एक मई से अगले कुछ दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आने के संकेत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here