तेज हवाओं और रुक-रुक कर हुई हल्की बारिश ने न केवल तापमान को नीचे गिराया, बल्कि लोगों को कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से बड़ी राहत भी दी।
बिलासपुर जिले में गुरुवार को दिनभर झुलसाती गर्मी के बाद शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली।
तेज हवाओं और रुक-रुक कर हुई हल्की बारिश ने न केवल तापमान को नीचे गिराया, बल्कि लोगों को कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से बड़ी राहत भी दी।
बिलासपुर जिले मेंगुरुवार का दिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी के साथ शुरू हुआ। दोपहर तक सूरज की तपिश इतनी तेज रही कि लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हो गए।

लेकिन शाम होते ही मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई।
लंबे समय से गर्मी से परेशान लोगों ने इस बदलाव का स्वागत किया और मौसम सुहाना हो गया। हालांकि तेज हवाओं और बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होती रही,
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रार को भी जिले के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में और नर्मी आ सकती है।

