अंबिकापुर. संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम ने अलग-अलग मामले में नशीले इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 396 नग नशीला इंजेक्शन जब्त किया है।
सहायक जिला अधिकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 29 अपै्रल को मुखबिर की सूचना पर गांधीनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चार नशीले इंजेक्शन के विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
उसके कब्जे से 120 नग रेक्सोजेसिक व 120 न एविल इंजेक्शन जब्त किया गया है। जब्त नशीले इंजेक्शन की कीमत 1.20 लाख रुपए बताई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान आरोपी ओम पाठक लघुशंका के बहाने आबकारी टीम (Drug smuggling) को चकमा देकर भाग निकला।
जब उन्हें हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो 40 नग रेक्सोजेसिक व 40 नग एविल इंजेक्शन मिला। जब्त नशीले इंजेक्शन की कीमत 40 हजार रुपए बताई जा रही है।
मामले में आबकारी टीम ने आरोपी राजपुर जिला बलरामपुर निवासी नाम विवेक सोनी तथा प्रिंस एक्का को गिरफ्तार किया है।

