महतारी वंदन योजना के लिए नो योर कस्टमर (केवायसी) प्रक्रिया जारी है। इसमें रफ्तार बढ़ाने की कवायद भी शुरू हो चुकी है।अब आंगनबाड़ी से महिलाओं के पास फोन भी आने लगे हैं।
हालांकि महिला बाल विकास विभाग की ओर से कहा गया है कि केवायसी जून तक चलेगी। समय अधिक, इसलिए रुचि नहीं ले रहे,
ऐसे में यदि सभी जून में ही केवायसी कराएंगे तो अव्यवस्था हो सकती है। यही वजह है कि हमारे अधिकारियों ने हमें इस प्रक्रिया को जल्द कराने का आदेश दिया है।

सीएससी केंद्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अगर पैसे की मांग करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए शासन के द्वारा शिकायत नंबर भी जारी किए गए हैं।
सीएससी केंद्रों में ई-केवाईसी करने के नाम पर पैसे लेने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। कुछ जगहों पर कार्रवाई भी की गई है, जहां चॉइस सेंटर का लाइसेंस निरस्त किया गया है। जिला प्रशासन ऐसे चॉइस सेंटर संचालकों पर लगातार नजर रख रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

