छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट में जारी कर दिए हैं।
परिणाम घोषित होने वाले दिनांक से 15 दिन के अंदर विद्यार्थी पुनर्गणना-पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति के अवलोकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षार्थी उक्त प्रक्रिया के लिए निर्धारित प्रारूप मंडल की वेबसाइट से प्राप्त कर जिला, तहसील एवं विकासखंड की संस्थाओं में शुल्क के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं।

यदि री-वैल्यूएशन में अंक कम होते हैं तो भी छात्रों के पुराने अंक मान्य होंगे। इसमें 1 अंक की भी वृद्धि या कमी पूरी तरह मान्य होगी।
वहीं, प्रदेश के 11 आदिवासी और नक्सल प्रभावित जिलों बीजापुर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा, बलरामपुर, राजनांदगांव, खैरागढ़ और मानपुर मोहला के छात्रों को पुनर्मूल्यांकन शुल्क में 50 फीसदी की विशेष छूट मिलेगी।
पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका कराने के बाद मंडल हुए बदलाव की संशोधित मार्कशीट स्कूलों को भेजेगा।

