रायगढ़ जिले के टीपाखोल डैम में एक 12वीं के छात्र की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों के मदद से शव को बाहर निकालकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त घटना कोतरारोड थाना क्षेत्र की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, तमनार के जेपीएल प्लांट में अस्सिटेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ दिलीप वैष्णव अपने परिवार के साथ प्लांट के क्वाटर में रहता हैं।

दिलीप का 17 साल 6 माह का बेटा सार्थक वैष्णव शनिवार को सुबह अपनी बाइक लेकर घर से घुमने के लिए निकला था, लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटा, परिजनों ने इसकी सूचना तमनार थाना में दी।
जिससे पुलिस खोज करते हुए रविवार को सुबह टीपाखोल डेम पहुंचे तो उसकी बाइक व चप्पल डैम के पास मिला।
इससे आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि बाइक शनिवार दोपहर से यहां पर खड़ी है। इसके बाद पुलिस को पानी में डूबने की शक होने पर तत्काल गोताखोर की टीम बुलाई गई। इससे गोताखोरेां ने डैम में उतरकर युवक की तलाश शुरू की, जिससे करीब आधे घंटे तक पानी में खोजबीन करने पर गहरे पानी में उसका शव मिला।

