रविवार को जांजगीर-चांपा जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर रहा। इस सीजन में पहली बार पिछले 5 दिनों से जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है।
जांजगीर-चांपा जिले में जहां सीजन का सबसे गर्म दिन रहा तो प्रदेश के बस्तर, कोंडागांव, कांकेर समेत कई इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई।
इस साल मार्च व अप्रैल गर्मी में गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। साथ ही बीच बीच में बदली व बूंदाबांदी का दौर चला। कुछ ऐसा ही हाल अप्रैल के प्रथम सप्ताह में रहा।

इसके बाद बादल छंटते ही मौसम शुष्क हुआ और तापमान में लगातार बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया।
अब दक्षिणी हवाओं से फिर चढ़ गया। बीते तीन दिन में ही दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
लोग गर्मी से बेचैन रहे और दिन में सड़कें सूनी रही। इससे सड़कों पर दोपहर के समय गर्मी के कारण स्कार्फ बांधकर ही लोग नजर आए। बहुत जरूरी काम वाले ही घर से बाहर निकल रहे थे।
वो स्कार्फ के सहारे ही निकलने की हिम्मत कर रहे थे।जिले में पिछले पांच दिनों से तापमान 40 के ऊपर बना हुआ है। रविवार को जिले का तापमान 45.4 डिग्री पर पहुंच गया। यह सीजन का सबसे ज्यादा रहा।

