Home छत्तीसगढ़ भाजपा के लेटर पैड पर शिकायत के बावजूद बेखौफ रेत माफिया, ओवरलोड...

भाजपा के लेटर पैड पर शिकायत के बावजूद बेखौफ रेत माफिया, ओवरलोड ट्रकों से गांव-हाईवे बना खतरे का रास्ता………

33
0

शहडोल (जयसिंहनगर)
पंचायत सीधी
| विशेष रिपोर्ट बेनी माधव कुशवाहा

शहडोल जिले के ग्राम पंचायत सीधी क्षेत्र अंतर्गत रिमार नकटा टोला से होकर गुजरने वाले मार्ग पर रेत के अवैध परिवहन और ओवरलोड वाहनों का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है।

खास बात यह है कि इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के लेटर पैड पर बाकायदा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा मंडल सीधी (जयसिंहनगर) के अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा दिनांक 25 अप्रैल 2026 को थाना प्रभारी, थाना सीधी को पत्र सौंपा गया,

जिसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि रिमार नकटा टोला की बस्ती से लगे हाईवे मार्ग पर प्रतिदिन अवैध रेत से भरे ओवरलोड डंपर और ट्रकों का आवागमन हो रहा है।

दुर्घटना का खतरा, सड़कें जर्जर, जनता परेशान
पत्र में बताया गया है कि इन भारी वाहनों के कारण न केवल दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है,

बल्कि सड़कें भी तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इसके साथ ही उड़ती धूल और प्रदूषण से स्थानीय ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

 

कार्रवाई की मांग, लेकिन प्रशासन मौन

भाजपा पदाधिकारी द्वारा आवेदन में स्पष्ट रूप से मांग की गई थी कि ऐसे अवैध और ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर तत्काल रोक लगाई जाए और संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

बावजूद इसके, हालात जस के तस बने हुए हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

रेत माफिया के हौसले बुलंद
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि रेत माफिया इतने बेखौफ हो चुके हैं कि राजनीतिक स्तर से शिकायत होने के बाद भी उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा।

इससे यह अंदेशा भी जताया जा रहा है कि कहीं न कहीं प्रशासनिक स्तर पर ढिलाई या मिलीभगत तो नहीं है।

जनता में आक्रोश, बड़े आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों में इस मुद्दे को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

अब सवाल यह है:
जब सत्ताधारी दल के लेटर पैड पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही, तो आम जनता की शिकायतों का क्या होगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here