छत्तीसगढ़ में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। वहीं अभी पारा कम होने वाला नहीं है। अगले 48 घंटे में पारा 1 से 2 डिग्री बढ़ सकता है।
गर्मी के तीखे तेवर ने प्रदेश को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में हालात और ज्यादा कठिन हो सकते हैं।
शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, आज भी पारा 44 डिग्री के पार चला गया।

कामकाजी लोगों की समस्या बढ़ गई है। श्रमिक सुबह शाम काम करना शुरू कर दिए हैं, लेकिन सूर्य ढलते तक गर्म हवा के थपेड़े चलने से उनकी परेशानी कम नहीं हो रही है।
ऐसे में इनका कार्य भी प्रभावित हो रहा है। कामकाजी लोग भी पूरे शरीर को कपड़ों से ढककर ही निकल रहे हैं, बाहर निकलने के कुछ देर बाद ही लोग छांव और शीतल जल की तलाश करते दिख रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

