Home छत्तीसगढ़ रायगढ़ के फर्जी अफसर बन देशभर में की करोड़ों की ठगी, महिला...

रायगढ़ के फर्जी अफसर बन देशभर में की करोड़ों की ठगी, महिला समेत 5 शातिर गिरफ्तार………..

24
0

छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर देशभर में करोड़ों रुपए की साइबर ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।

जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने अब तक देशभर में 1.40 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की है।

आरोपियों ने खुद को टेलीकॉम अधिकारी और सीबीआई अफसर बताकर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी का डर दिखाया ,और उनसे 36.97 लाख रुपए लिए।

गिरोह का ढांचा बेहद शातिर था। मुख्य आरोपी राहुल व्यास बंधन बैंक का कर्मचारी है, जिसे बैंकिंग सिस्टम की गहरी जानकारी थी।

पकड़े गए अन्य आरोपियों में रविराज सिंह, संजय मीणा और गौरव व्यास शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से सात मोबाइल, एक लैपटॉप और कई संदिग्ध बैंक खाते बरामद किए हैं।

एसएसपी ने आम जनता को आगाह करते हुए कहा कि ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसा कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर डराकर पैसे नहीं मांगती। यदि कोई खुद को पुलिस या सीबीआई अफसर बताकर दबाव बनाए, तो घबराएं नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here