छत्तीसगढ़ के रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।
मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत करते हुए राज्य की औद्योगिक नीतियों और निवेश प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान तकनीकी रूप से विश्व का अग्रणी देश है। वहां की आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता का लाभ छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
सीएम साय ने विश्वास जताया कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय सहयोग से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे।
प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में अपने निवेश को और बढ़ाने की इच्छा भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य की नीतियां और प्रशासनिक सहयोग निवेशकों के लिए सकारात्मक माहौल प्रदान कर रहे हैं।

