छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में मस्तूरी क्षेत्र में देर रात एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई, जहां बंद पड़े एक मकान में लगी आग ने देखते ही देखते आसपास के 9 घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक यह घटना जोंधरा चौक के पास स्थित आरा मिल के पीछे की बस्ती में हुई।स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में अधिकतर घर कच्चे और लकड़ी की छत वाले हैं,
जिसके कारण आग तेजी से एक घर से दूसरे घर में फैल गई। देखते ही देखते 9 घर इसकी चपेट में आ गए और लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।


घटना के दौरान गनीमत यह रही कि घरों में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे जनहानि नहीं हुई।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

