Home छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले के 52 आत्मानंद स्कूलों को 1.04 करोड़ का अनुदान, प्रति...

दुर्ग जिले के 52 आत्मानंद स्कूलों को 1.04 करोड़ का अनुदान, प्रति स्कूल सिर्फ दो लाख……..

14
0

 छत्तीसगढ़ के भिलाई दुर्ग जिले के 52 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम स्कूलों के लिए राज्य शासन ने एक करोड़ चार लाख रुपए का अनुदान जारी किया है।

इस राशि का उपयोग स्कूलों के रखरखाव, मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में किया जाएगा।

यह अनुदान भवनों की मरम्मत, साफ-सफाई, प्रयोगशालाओं के उन्नयन, पुस्तकालयों के लिए नई किताबों की खरीद और खेल सामग्री उपलब्ध कराने जैसे कार्यों में खर्च किया जा सकेगा।

लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि अनुदान राशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। जिला शिक्षा अधिकारियों को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है,

जबकि स्कूल प्राचार्य खर्च का लेखा-जोखा सुनिश्चित करेंगे। शासन का उद्देश्य है कि पूरे शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को संसाधनों की कमी का सामना न करना पड़े।

ऐसे में प्रति स्कूल दो लाख रुपए की राशि को ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि निर्धारित कार्यों के हिसाब से यह राशि बेहद कम है और इससे व्यापक सुधार संभव नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here