लखनपुर। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना अंतर्गत ग्राम कटकोना और अमेरा खदान के सरहद पर कोयले की कई अवैध खदानें संचालित हैं। इसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। मामले का पता तब चला, जब शव से दुर्गंध आने लगा। ग्रामीण उस ओर पहुंचे तो कोयले के नीचे शव दबा पड़ा था।
शुक्रवार की सुबह घुनघुट्टा नदी किनारे से अजीब दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने जब जाकर देखा तो कोयले के बड़े पत्थर के नीचे ग्रामीण दबा हुआ था।
दुर्गंध आने के बाद 24 अप्रैल को ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सुपुर्द किया है।

अवैध कोयला उत्खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन अंकुश लगाने में विफल नजर आ रहा है।
अमेरा खदान क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन करने बाइकर्स की भीड़ लगी रहती है। प्रतिदिन सुबह 4 बजे से बड़ी संख्या में बाइकर्स अमेरा खदान की सीमा पर पहुंचते हैं।

