Home छत्तीसगढ़ रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, कई नए चेहरों को मौका…….

रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, कई नए चेहरों को मौका…….

14
0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए रायपुर शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है।नई कार्यकारिणी में संतुलन और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया गया है।

घोषित कार्यकारिणी में कुल 61 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसमें 12 उपाध्यक्ष, 19 महामंत्री, 20 सचिव और 10 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।

इस बार की कार्यकारिणी में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, जबकि पिछली कार्यकारिणी के कई पदाधिकारियों को शामिल नहीं किया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार नई टीम का गठन संगठन के विस्तार, जमीनी पकड़ मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

नई कार्यकारिणी का गठन आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि संगठन की मजबूती के साथ-साथ जनसंपर्क अभियान को भी तेज किया जाए, ताकि आम जनता तक पार्टी की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here