Home छत्तीसगढ़ मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार:चेन्नई ने 103 रन से हराया;...

मुंबई की IPL में सबसे बड़ी हार:चेन्नई ने 103 रन से हराया; संजू सैमसन की इस सीजन दूसरी सेंचुरी…..

14
0

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को IPL में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को मुंबई के होमग्राउंड पर उसे 103 रन से हराया।

साथ ही यह चेन्नई की सबसे बड़ी जीत भी है। इससे पहले टीम की सबसे बड़ी जीत 97 रन की थी, जो उसे 2015 में पंजाब के खिलाफ मिली थी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 19 ओवर में 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। तिलक वर्मा ने 37 और सूर्यकुमार यादव ने 36 रन बनाए।

यह IPL 2026 में उनकी दूसरी सेंचुरी रही। इससे पहले उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 अप्रैल को शतक लगाया था।

ऋतुराज गायकवाड (22 रन) और डेवाल्ड ब्रेविस (21 रन) ने भी योगदान दिया। मुंबई की ओर से गेंदबाजी में अल्लाह गजनफर और अश्विनी कुमार ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर को एक-एक सफलता मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here