Home छत्तीसगढ़ रायपुर में कैंसर पीड़िता की राशि रोकी, बाबू सस्पेंड:कलेक्टर ने प्राचार्य को...

रायपुर में कैंसर पीड़िता की राशि रोकी, बाबू सस्पेंड:कलेक्टर ने प्राचार्य को शोकॉज नोटिस देने के दिए निर्देश……

14
0

रायपुर में कैंसर पीड़ित महिला व्याख्याता की चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि रोकने के मामले में कार्रवाई करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिम्मेदार बाबू को निलंबित कर दिया।

वहीं प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।जानकारी के अनुसार कैंसर से जूझ रही व्याख्याता ने इलाज में आ रही आर्थिक परेशानी को लेकर कलेक्टर से मुलाकात कर सहायता की गुहार लगाई थी।

इसके बाद संचालनालय लोक शिक्षण को प्रस्ताव भेजा गया और तेजी से प्रक्रिया पूरी करते हुए दो दिन के भीतर राशि स्वीकृत कर संबंधित डीडीओ को भुगतान के लिए जारी कर दी गई।

जांच में सामने आया कि पीड़िता ने अपने विद्यालय में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन दिया था, लेकिन संबंधित सहायक ग्रेड-03 (बाबू) ने उसे उच्च कार्यालय तक भेजा ही नहीं।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जरूरतमंदों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और लंबित मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here