छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मामूली सी बात—सड़क पर गिरी एक टोपी—एक व्यक्ति की जान ले गई।यह घटना तराईमाल से रायगढ़ जाते समय ग्राम लाखा के पास हुई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।
ग्राम लाखा के पास चलते वक्त उनकी बेटी के सिर पर पहनी टोपी तेज हवा के कारण उड़कर सड़क पर गिर गई। बेटी की टोपी उठाने के लिए केशर चंद ने अपनी पत्नी को बाइक से उतारा और खुद बाइक घुमाकर वापस टोपी लेने पहुंचे।


लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह फैसला उनकी जिंदगी का आखिरी फैसला साबित होगा। जैसे ही केशर चंद सड़क पर गिरी टोपी उठाने के लिए झुके, तभी घरघोड़ा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल केशर चंद और उनकी बेटी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए केशर चंद को बेहतर इलाज के लिए मेट्रो अस्पताल रेफर कर दिया।
हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।इस हादसे में उनकी बेटी समीक्षा भी घायल हुई है, जिसका इलाज जारी है।

