छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में महतारी वंदन योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। इसके लिए जिले के चिन्हांकित सीएससी केंद्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।इस प्रक्रिया को सीएससी-व्हीएलई और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिलकर पूरा करेंगे।
हितग्राहियों को ई-केवाईसी कराने के लिए केवल अपना आधार कार्ड और महतारी वंदन योजना का पंजीकरण आईडी साथ लेकर नजदीकी सीएससी केंद्र जाना होगा। यदि किसी को अपनी योजना आईडी की जानकारी नहीं है, तो वे अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।

अगर किसी हितग्राही को ई-केवाईसी के दौरान कोई समस्या आती है या कोई सीएससी केंद्र अथवा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पैसे की मांग करता है,पहले भी कुछ मामलों में ई-केवाईसी के नाम पर पैसे वसूलने की शिकायतें सामने आई थीं, जिन पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए कुछ चॉइस सेंटरों के लाइसेंस तक निरस्त कर दिए थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस बार भी किसी प्रकार की अनियमितता या पैसे की मांग करने वाले संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

