Home अंबिकापुर अंबिकापुर के1704 नग नशीले कैप्सूल और 100 इंजेक्शन के साथ 3 तस्कर...

अंबिकापुर के1704 नग नशीले कैप्सूल और 100 इंजेक्शन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार…….

17
0

अंबिकापुर. सरगुजा के संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम ने 1704 नग नशीले कैप्सूल व 100 नग नशीले इंजेक्शन के साथ 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड एक लॉज में दबिश देकर सप्लायर को गिरफ्तार किया। आबकारी टीम ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 17 अपै्रल की रात को मुखबिर की सूचना पर सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हारपारा महेशपुर निवासी गौतम बनवासी एवं जगजीवन प्रजापति को 1704 नग नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों ने बताया कि भोलू खान अंबिकापुर बस स्टैंड स्थित श्याम लॉज में रहकर आजकल नशीले इंजेक्शन व कैप्सूल की सप्लाई कर रहा है,टीम ने आरोपी के कब्जे से 100 नशीले इंजेक्शन  पाया गया। जिसे जब्त कर तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी, 22सी एवं 29 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि भोलू खान (Drug smuggling) की तलाश बहुत दिनों से कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here