छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर अगले तीन महिने के लिए रोक लगा दी गई है, जनगणना और सुशासन तिहार को देखते हुए फैसला लिया गया है कि बिना पूर्व अनुमति कर्मचारी अवकाश पर नहीं जा सकते हैं।
सरकार ने यह कदम सुशासन तिहार और जनगणना जैसे अहम कार्यों को ध्यान में रखते हुए उठाया है। अगले 3 महीने तक इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।आदेश के मुताबिक, कोई भी शासकीय कर्मचारी सक्षम अधिकारी से छुट्टी मंजूर कराए बिना अवकाश पर नहीं जा सकेगा।

आकस्मिक अवकाश की स्थिति में भी कर्मचारी को फोन या डिजिटल माध्यम से पहले सूचना देना अनिवार्य होगा।सरकार ने सभी विभागों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

