Home अंबिकापुर सरगुजा में सूर्यदेव का पारा हुआ हाई, तापमान 41 डिग्री पार, मौसम...

सरगुजा में सूर्यदेव का पारा हुआ हाई, तापमान 41 डिग्री पार, मौसम वैज्ञानिक बोले- और बढ़ेगा तापमान…………..

16
0

अंबिकापुर. राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं का असर अब उत्तर छत्तीसगढ़ में साफ नजर आने लगा है। सरगुजा संभाग में पिछले तीन-चार दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

अंबिकापुर में सुबह 10 बजे से ही तेज धूप पडऩे लगती है। दोपहर होते-होते हालात और ज्यादा गंभीर हो जाते हैं।

शनिवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री था, जो रविवार को बढक़र 41 डिग्री पहुंच गया।कूलर और पंखे की हवा भी बेअसर साबित हो रही है। तेज धूप से बचने के लिए लोग गमछा, तौलिया और स्कार्फ का सहारा ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here