Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बोले-70 करोड़ महिलाओं की उम्मीद टूटी, जारी रहेगा संघर्ष……….

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बोले-70 करोड़ महिलाओं की उम्मीद टूटी, जारी रहेगा संघर्ष……….

19
0

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक पारित नहीं होने देने पर कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा, 70 करोड़ महिलाओं की उम्मीद टूटी है।

इसके लिए निश्चित रूप से देश की मातृशक्ति इंडी गठबंधन को कतई माफ नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे देश की आधी आबादी, माता-बहनों को देश के विकास में सहभागी बनाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नारी शक्ति वन्दन (संशोधन) अधिनियम लाया गया था।

लेकिन दुर्भाग्य का विषय है कि हमारी माता-बहनों की खुशी कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और समाजवादी पार्टी के अड़ियल रुख और महिला विरोधी राजनीतिक चरित्र के चलते साकार नहीं हो पाई।

सीएम ने कहा, कांग्रेस फूट डालो और राज करो की ब्रिटिश नीति पर चलकर पिछले तीन दशकों से महिला आरक्षण की केवल बातें कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here