Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट की तैयारी तेज, अप्रैल के अंत तक...

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट की तैयारी तेज, अप्रैल के अंत तक आ सकता है परिणाम………

16
0

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है।, अब परिणाम जारी करने की तैयारी की जा रही है।

इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 3.21 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।14 मार्च को आयोजित परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद मंडल को 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी।

लेकिन रायपुर में पेपर की जांच भी तीन दिनों में ही पूरा कर लिया गया।जानकारों के अनुसार, प्रदेश में पिछले शैक्षणिक सत्र से बोर्ड परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित की जा रही हैं।

ऐसे में मंडल पर पहले चरण के परिणाम शीघ्र जारी करने का दबाव है। क्योंकि दूसरी परीक्षा जून में प्रस्तावित है। समय पर परिणाम जारी होने से विद्यार्थियों को अगली परीक्षा या आगे की पढ़ाई की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।कई राज्यों में 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here