Home छत्तीसगढ़ भिलाई में पीलिया का कहर जारी, सात नए मरीज मिले, 31 पहुंची...

भिलाई में पीलिया का कहर जारी, सात नए मरीज मिले, 31 पहुंची पीडि़तों की कुल संख्या………………

13
0

टाउनशिप के सेक्टर-7, वार्ड 67 स्थित सडक़-37 में पीलिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का सर्वे किया,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के निर्देशन और जिला सर्वेलेंस अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे की निगरानी में टीम ने क्षेत्र का दौरा किया।

इस दौरान सिविल हॉस्पिटल सुपेला के प्रभारी अधिकारी डॉ. पियाम सिंह, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट रितिका सोनवानी, सुपरवाइजर विजय सेजुले, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितानिनों ने घर-घर पहुंचकर जांच की।प्रभावित इलाके में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

इसमें सीबीसी, एलएफटी, आरएफटी और शुगर सहित विभिन्न जांचें की गईं, ताकि मरीजों की स्थिति का समय रहते आकलन किया जा सके।स्वास्थ्य विभाग ने पीलिया को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों से लक्षण दिखने पर तत्काल जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने बताया कि पीलिया के लक्षणों में भूख कम लगना, पेशाब का पीला होना, उल्टी और थकान शामिल हैं।

पेट के दाहिने हिस्से में दर्द और आंखों व त्वचा का पीला पड़ना भी इसके लक्षण हैं। यह एक संक्रामक बीमारी है जो गंदे पानी और खराब भोजन से फैलती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here