अंबिकापुर. सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरपुर का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और अव्यवस्था सामने आने पर जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई गई।

वहीं अस्पताल में 9 कर्मचारी लंबे समय से उपस्थिति नहीं दे रहे थे। इन सभी कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश उन्होंने दिए। वहीं लैब में अव्यवस्था पाए जाने पर प्रभारी को चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार करने को कहा गया। उन्होंने अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बढ़ती गर्मी को देखते हुए मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में कूलर लगाने कहा। इसके अलावा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी बैनर-पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित करने को कहा गया।

