दुर्ग जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में 16 अप्रैल को पुलगांव, जामगांव आर और मोहन नगर थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।इन मामलों में एक युवक धारदार हथियार लहराकर दहशत फैला रहा था, वहीं मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ।पुलगांव थाना क्षेत्र में एक युवक सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान पोटिया कुंदरा पारा, दुर्ग निवासी राजू उर्फ संतलाल जांगड़े (19) के रूप में हुई।

