Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में गर्मी के चलते ट्रैफिक सिग्नल 4 घंटे बंद:आज दोपहर 12...

बिलासपुर में गर्मी के चलते ट्रैफिक सिग्नल 4 घंटे बंद:आज दोपहर 12 से 4 बजे तक 22 सिग्नल रहेंगे बंद…….

15
0

बिलासपुर में भीषण गर्मी से बचाव के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। शहर के सभी 22 ट्रैफिक सिग्नल आज 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे।एडिशनल एसपी (ट्रैफिक) रामगोपाल करियारे ने बताया कि, पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि, सिग्नल बंद रहने के दौरान भी वे ट्रैफिक नियमों और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें। यातायात पुलिस ने यह भी कहा है कि, गर्मी या लू के कारण किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की स्थिति में नागरिक यातायात अधिकारियों या कर्मचारियों से संपर्क कर सकते हैं।ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि सिग्नल बंद होने पर महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को चौराहे पार करने में प्राथमिकता के आधार पर सहायता प्रदान करें, ताकि उन्हें लू का सामना न करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here