बैकुंठपुर। कोरिया परिवहन विभाग ने फिटनेस, टैक्स, पीयूसी सहित अन्य दस्तावेजों के बिना चलने वाली गाडिय़ों का ई-डिटेक्शन सिस्टम से निगरानी करने एएनपीआर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रेकग्निशन कैमरे लगाए हैं। लेकिन एक व्यक्ति की घर में खड़ी स्कूटी का चालान कट गया है।बैकुंठपुर निवासी योगेंद्र कुमार पटेल ने शिकायत पत्र सौंपकर बताया कि गाड़ी क्रमांक सीजी 16 सीएल 8422 घर में खड़ी है। इसमें बीमा नहीं होने पर 2000 रुपए और एयर पॉल्यूशन नहीं होने पर 300 रुपए काटे गए हैं। जबकि उक्त तिथि को हम रीवा मध्यप्रदेश में शोक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और गाड़ी बैकुंठपुर घर में खड़ी थी।मामले में सीसीटीवी फुटेज चेक कराकर चालान को निरस्त करने और त्रुटि करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने मांग रखी है।

