अग्रवाल महिला मंडल ने अध्यक्ष ममता अग्रवाल के नेतृत्व में भीषण गर्मी को देखते हुए जनहित में दो वाटर कूलर लगाए है।वहीं दूसरा वाटर कूलर सड्डू स्थित मां बगलामुखी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और राहगीरों की सुविधा के लिए लगाया गया।इस दौरान सामाजिक सेवा की कड़ी में मंडल की ओर से एक जरूरतमंद दिव्यांग बालिका को लाभांडी स्थित गवर्नमेंट स्कूल में व्हीलचेयर भी दी गई। यह व्हीलचेयर नीरू अग्रवाल के सहयोग से महिला मंडल की उपस्थिति में भेंट की गई।अग्रवाल महिला मंडल ने इसी अवसर पर यूपीएससी परीक्षा में देशभर में 35वां स्थान हासिल करने वाली वैभवी अग्रवाल का उनके निवास पहुंचकर सम्मान किया। मंडल की अध्यक्ष ममता अग्रवाल और टीम ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

