Home छत्तीसगढ़ उज्जैन में महिलाओं ने बनाई मानव शृंखला:वाहन रैली भी निकाली, महिला आरक्षण...

उज्जैन में महिलाओं ने बनाई मानव शृंखला:वाहन रैली भी निकाली, महिला आरक्षण बिल को लेकर जताई खुशी………..

12
0

संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने की खबर के बाद उज्जैन में महिलाओं का उत्साह देखने को मिला।‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में मानव शृंखला बनाई और वाहन रैली निकाली। इस दौरान महिलाओं ने “भारत माता की जय” के नारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की।बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 16, 17 और 18 अप्रैल को लोकसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें महिला आरक्षण बिल पर चर्चा और निर्णय की संभावना है।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे का हाथ थामकर लंबी मानव शृंखला बनाई। टॉवर चौक पर एक बोर्ड भी लगाया गया था, जिस पर उपस्थित महिलाओं ने हस्ताक्षर कर प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here