आयुष मंत्रालय और संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में 9 से 23 अप्रैल तक “पोषण पखवाड़ा” के तहत अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत जिले के आयुष चिकित्सकों की ओर से पोषण से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा बच्चों में बढ़ते स्क्रीन टाइम को कम करने और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।बता दें कि आयुष विभाग की ओर से हर साल “पोषण पखवाड़ा” के जरिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसका उद्देश्य कुपोषण की समस्या को दूर करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

