बस्तर संभाग के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। जगदलपुर स्थित महारानी जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक “अटल आरोग्य लैब”का शुभारंभ किया गया, जो क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अत्याधुनिक लैब का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने “सही जांच, सही इलाज” के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।कार्यक्रम को और भी गरिमामय बनाते हुए अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ने फीता काटकर लैब का औपचारिक उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

