छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आगामी जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। करीब 15 साल बाद होने वाली इस जनगणना को इस बार पूरी तरह डिजिटल रूप में आयोजित किया जाएगा,जिला जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह के अनुसार, जनगणना का पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक आयोजित होगा,इस बड़े अभियान के लिए जिले में कुल 3,850 प्रगणक और पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनके मार्गदर्शन के लिए 79 फील्ड ट्रेनर तैनात किए गए हैं, जनगणना कार्य के लिए 11 अप्रैल से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। इसमें 1109 प्रशिक्षकों को अलग-अलग बैच में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण दुर्ग, रिसाली, भिलाई जोन-4, जामुल सहित धमधा, पाटन और अहिवारा तहसीलों में आयोजित किया जा रहा है।

