छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए वलसाड-खड़गपुर-वलसाड के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन कुल 2-2 फेरों के लिए संचालित की जाएगी, गाड़ी संख्या 09043 वलसाड-खड़गपुर स्पेशल ट्रेन 15 और 22 अप्रैल 2026 को वलसाड से रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 09044 खड़गपुर-वलसाड स्पेशल ट्रेन 17 और 24 अप्रैल 2026 को खड़गपुर से चलाई जाएगी।

