सात नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है। हालांकि राहत की बात यह रही कि नए मरीजों में किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी।टाउनशिप के सेक्टर-7, वार्ड 67 स्थित सडक़-37 में पीलिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का सर्वे किया, जिसमें सात नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही अब तक कुल मरीजों की संख्या बढक़र 31 हो गई है।हालांकि राहत की बात यह रही कि नए मरीजों में किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। वहीं एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि चार मरीज अब भी उपचाराधीन हैं